google.com, pub-4835475085531812, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Bangladesh Election 2026 Updates: लंबी कतारों के बीच मतदान, ढाका में बूथों पर हंगामे के आरोप

Bangladesh Election 2026 Updates: लंबी कतारों के बीच मतदान, ढाका में बूथों पर हंगामे के आरोप

 Bangladesh Election 2026  वोटिंग के लिए लंबी कतारें, ढाका में कई बूथों पर हंगामे का आरोप


 नई दिल्ली।
बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। देशभर में सुबह से ही वोटिंग केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। कुल 300 संसदीय सीटों के लिए लगभग 12.7 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

यह चुनाव उस बड़े राजनीतिक बदलाव के बाद हो रहा है जब 2024 के हिंसक आंदोलन के बाद लंबे समय से सत्ता में रही पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद छोड़ना पड़ा था। उनकी सरकार गिरने के करीब डेढ़ साल बाद हो रहे इस मतदान को देश की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

इस बार का चुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि आवामी लीग मैदान में नहीं है। मुख्य मुकाबला जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के बीच माना जा रहा है।

इसी बीच जमात के नेताओं ने आरोप लगाया है कि राजधानी ढाका के कुछ इलाकों में कई मतदान केंद्रों पर तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। मीरपुर-10 क्षेत्र में जमात और BNP समर्थकों के बीच झड़प की खबर भी सामने आई है। हालांकि, चुनाव अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही अपने वोट डालने पहुंच रहे हैं। चुनाव के नतीजे देश की आगामी राजनीतिक दिशा तय करेंगे।